डीएनए टेस्ट कराने में कितना खर्च आता है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 15:03

अलग-अलग प्रकार के डीएनए टेस्ट के लिए 6000 रु. से ले कर 1,00,000 रु. तक का खर्च आता है।

डीएनए का टेस्ट विभिन्न प्रयोजनों के लिए किया जाता है।

सामान्यतः पारिवारिक सम्बन्ध की पुष्टि (Relationship) के लिए किये जाने वाले डीएनए टेस्ट के शुल्क कम होते हैं।

आपकी आवश्यकता और प्रयोजन के अनुसार आपको निम्नलिखित प्रकार के डीएनए टेस्ट की आवश्यकता पड़ सकती है-

1) रिलेशनशिप डीएनए टेस्ट (Relationship DNA Test):

पैटर्निटी (Paternity DNA Test) - पितृत्व अर्थात बच्चों से पिता के सम्बंद की पुष्टि के लिए

मैटरनिटी (Maternity DNA Test) - बच्चों से माता के सम्बन्ध की पुष्टि के लिए

सिबलिंग-शिप (Siblingship DNA Test) - भाई-बहनों के आपस में सम्बन्ध की पुष्टि के लिए

ग्रैंड-पैरेंटेज (Grandparentage Test) - दादा-दादी या नाना-नानी के नाती-नातिन और पोते-पोतियों से सम्बन्ध की पुष्टि के लिए

2) अंग-प्रत्यारोपण ( Organ Transplant ) डीएनए टेस्ट - किसी भी रोगी में अंग प्रत्यारोपण से पहले डोनर यानि अंग दान करने वाले और रोगी यानि रेसिपिएंट के आपस में सम्बन्ध की पुष्टि के लिए किया जाने वाला डीएनए टेस्ट।

3) एन. आई. पी. टी. यानी नॉन इनवेसिव प्रीनेटल टेस्ट (NIPT) - यह डीएनए टेस्ट गर्भ में पल रहे भ्रूण में अनुवांशिक विकृतियों और रोगों के होने की सम्भावना की जानकारी के लिए किया जाता है। इसमें Sex Determination यानि भ्रूण की लिंग-जाँच नहीं की जाती जो की एक दंडनीय अपराध है।

4) इमीग्रेशन (Immigration) डीएनए टेस्ट- विदेश में प्रवास एवं नौकरी के लिए आवश्यक डीएनए टेस्ट।

5) एन्सेस्ट्री (Ancestry)- पूर्वजों की जानकारी के लिए।

6) जीपीएस ओरिजिन्स टेस्ट (GPS Origins)- पूर्वजों की जानकारी, उनके उद्गम, स्थानांतरण आदि की जानकारी के लिए किया जाने वाला अत्याधुनिक डीएनए टेस्ट।

7) वैधानिक या लीगल (Legal) डीएनए टेस्ट- न्यायालयों और न्यायिक प्रक्रिया के लिए किया जाने वाला डीएनए टेस्ट।

उपर्युक्त सभी प्रकार के डीएनए टेस्ट का खर्च छः हज़ार रुपये (रु 6000) से एक लाख रुपये (रु 1,00,000) के बीच हो जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info